रुड़की में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की धारदार हथियार से हत्या, बाथरूम में पड़ा मिला शव

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

रुड़की में भंगेड़ी गांव के एक नशा मुक्ति केंद्र में 39 वर्षीय मरीज आशीष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव बाथरूम में मिला, जिसके गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुड़की में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की धारदार हथियार से हत्या, बाथरूम में पड़ा मिला शव

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेड़ी गांव के पास नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। उसके गले से पर धारधार हथियार के निशान मिले हैं। युवक का शव नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (39) नशे का आदी था। परिवार के लोगों ने करीब तीन माह पहले उसे रुड़की के भंगेड़ी गांव के पास अनमोल नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात आशीष की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव बाथरूम के अंदर पड़ा हुआ मिला। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान भी मिले हैं। हत्या का पता बुधवार की सुबह तब पता चला जब केंद्र में ही भर्ती एक मरीज बाथरूम में पहुंचा। उसने इसकी सूचना नशा मुक्ति केंद्र संचालक को दी। संचालक ने इसकी सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों में संचालक से पूछताछ कर रही है। एसपी देहात ने शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे और संचालक से भी पूछताछ की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।