मानसून से पहले डेंगू पर वार, नगर निगम ने उतारे 15 लार्वीसाइडल टैंकर
देहरादून। डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए नगर निगम देहरादून ने विशेष लार्वीसाइडल टैंकर

देहरादून। डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए नगर निगम देहरादून ने विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को नगर निगम परिसर से मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे (आईएएस) ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।डेंगू वाहक मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के उद्देश्य से पहले चरण में करीब 15 लार्वीसाइडल टैंकरों को शहर के विभिन्न वार्डों और संवेदनशील क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। ये टैंकर जलभराव वाले स्थानों, नालों, खाली भूखंडों, निर्माणाधीन स्थलों और अन्य संभावित मच्छर प्रजनन क्षेत्रों में नियमित छिड़काव करेंगे।मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन और नागरिकों की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है।
नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने अधिकारियों को सभी वार्डों में अभियान को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संचालित करने व संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला, उप नगर आयुक्त तनवीर सिंह मरवाह, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, मुख्य सफाई निरीक्षक, स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण व नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Omprakash Satiशॉर्ट बायो : ओमप्रकाश सती पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में फारेस्ट, वाइल्डलाइफ, पाल्युशन एंड इनवायरमेंट, मार्केट, टेक और एजुकेशन से जुड़े समाचार लिख रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
ओमप्रकाश सती को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में फारेस्ट,वाइल्डलाइफ,एजुकेशन ,मार्केट एंड यूथस से जुड़े विषय पर काम कर रहे हैं।उनको फारेस्ट ,वाइल्डलाइफ और पोल्युशन से जुड़े विषयों का काफ़ी लंबा अनुभव है।
करियर का सफर
ओमप्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में अमर उजाला कॉम्पैक्ट से की थी। इसके बाद अमर उजाला में 2015 तक काम किया। 2015 से वे हिन्दुस्तान के प्रिंट और डिजिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी (पीसीएम)और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद उन्होंने पत्रकारिता की राह चुनी। वे लंबे समय तक क्राइम रिपोर्टिंग में भी रहे। जिस कारण हार्ड खबरों में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। एजुकेशन, वाइल्डलाइफ, पोल्युशन और इनवायरमेंट से जुड़े शोधों में उनकी रुचि और पकड़ है।
विशेषज्ञता
प्राइमरी एंड हायर एजुकेशन
इंडियन वाइल्डलाइफ एक्ट्स एंड लॉ
करियर विकल्प
हिमालयन वाइल्डलाइफ
ह्यूमन वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट
हिमालयन फ्लोरा एंड फोना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


