Dehradun News: रेसकोर्स में बहुउद्देशीय शिविर का लोगों ने उठाया लाभ
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनDehradun News: देहरादून में पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी द्वारा जनसुविधाओं के लिए एक शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आय प्रमाण पत्र, और यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण सहित कई सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। करीब 150 लोगों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर अगले दिन भी जारी रहेगा।

Dehradun News: देहरादून। पूर्व पार्षद व समाजसेवी देवेंद्र पाल सिंह मोंटी की ओर से शुक्रवार को रेसकोर्स स्थित अपने कार्यालय में जनसुविधाओं के लिए बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आय प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड नवीनीकरण, ई-श्रम कार्ड और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में करीब 150 लोगों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए यह शिविर शनिवार को भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


