सीमांत लोक की कहानियां का विमोचन
फोटो देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में शनिवार को कथाकार मुकेश नौटियाल के

फोटो देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में शनिवार को कथाकार मुकेश नौटियाल के नए कहानी संग्रह सीमांत लोक की कहानियां का लोकार्पण किया गया। कहानियों पर साहित्यकारों ने विमर्श भी किया। संग्रह में तीन दशकों में लिखी कहानियां संकलित हैं। वरिष्ठ साहित्यकार जितेन ठाकुर ने कहा कि नौटियाल की कहानियां पर्वत प्रांतर के विश्वासों और परंपराओं से उपजती हैं। कहानियों में वह हिमालय के तमाम बिंबों को समेटकर एक मायावी और अनूठा संसार रचते हैं। इस दौरान उत्तरांचल पत्रिका के संपादक और लेखक सोमवारी लाल उनियाल, संस्कृति कर्मी और साहित्यकार डॉ. नंदकिशोर हटवाल, शोध केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी, कथाकार मुकेश नौटियाल, काव्यांश प्रकाशन के प्रबोध उनियाल, संचालन साहित्यकार बीना बेंजवाल, मोहन चौहान, मनोहर पंवार, विजय भट्ट, कमला पन्त, योगेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह रावत, चंदन सिंह नेगी, शशि भूषण बडोनी, प्रेम साहिल, सत्यभूषण बडोनी, शैलेन्द्र नौटियाल, डॉली डबराल, संजय कोठियाल, समदर्शी बड़थ्वाल, दिनेश चंद्र जोशी, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, मनीष ओली, डॉ. सुरेन्द्र दत्त सेमल्टी, आलोक सरीन, हर्ष मनी भट्ट, सुंदर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


