Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsMP Sports Festival Finals of Various Games Held at Pavilion Ground
सांसद खेल महोत्सव में खेले गए  फुटबॉल, वालीबॉल, हॉकी के मुकाबले

सांसद खेल महोत्सव में खेले गए फुटबॉल, वालीबॉल, हॉकी के मुकाबले

संक्षेप:

फोटो...महत्वपूर्ण -आज होगा सांसद खेल महोत्सव का समापन, प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित - मुख्यमंत्री

Dec 24, 2025 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

पवेलियन ग्राउंड में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में विभिन्न खेलों के फाइनल मैच खेले गए। भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद डा. नरेश बंसल के तत्वाधान में खेल, शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव का बुधवार को दूसरा दिन रहा। कार्यक्रम में पहुंच डा. नरेश बंसल ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत की व सभी का उत्साहर्वधन किया।डा. बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आयोजित इस खेल महोत्सव मे हर स्तर पर खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। कहा कि 27 अक्टूबर को सेवा पखवाड़े से शुरू हुए इस सांसद खेल महोत्सव में पूरे भारत के सांसदों ने अपने क्षेत्रों में इसे कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब यह गुरुवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर पूरे भारत में एक साथ समापन होगा। डा. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से समस्त आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे व खिलाड़ियों से चर्चा वार्ता करेंगे। दून में भी परेड ग्राउंड में सांसद खेल महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। डा. नरेश बंसल ने कहा कि बुधवार को फुटबॉल, वालीबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, पिट्ठू व कबड्डी के बालक एवं बालिका वर्ग के फाईनल मैच खेले गए।