श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और उत्तराखण्ड एक्स-सर्विसमैन लीग का करार

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

फोटो... सीजीएचएस दरों पर उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का नया अध्याय देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और उत्तराखण्ड एक्स-सर्विसमैन  लीग का करार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं उत्तराखण्ड एक्स सर्विसमैन लीग (यूईएसएल) के बीच शुक्रवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी और उत्तराखण्ड एक्स सर्विसमैन लीग की ओर से यूईएसएल के प्रेसीडेंट मेजर जनरल एमएल असवाल एवं यूईएसएल के वाइस प्रेसीडेंट कर्नल अमित पांड्या ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता पूर्व सैन्य कर्मियों व अधिकारियों के साथ ही वर्तमान में सेवारत कर्मियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का नया अध्याय खोलेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल गैर-सीजीएचस लाभार्थियों को भी सीजीएचएस दरों पर ओपीडी व आईपीडी उपचार उपलब्ध कराएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि इस पहल से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को उच्चस्तरीय मेडिकल एवं सर्जिकल सेवाएं रियायती दरों पर मिल सकेंगी।

इस अवसर पर कर्नल सलिल गर्ग, डायरेक्टर, कार्डियक साइंसेज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल भी उपस्थित रहे। -----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।