एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में मनाया मदर्स डे

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। कक्षा दो के छात्रों की माताओं को आमंत्रित किया गया और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। माताओं के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हुए, मुख्य अतिथि बबीता गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी गईं।

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में मनाया मदर्स डे

देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को मदर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा दो के छात्रों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर हस्तनिर्मित कार्ड बनाकर अपने प्रेम, सम्मान व भावनाओं को व्यक्त किया। मुख्यअतिथि व पार्षद इंदरापुरम वार्ड बबीता गुप्ता ने सभी माताओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि माताएं समाज की सबसे मजबूत आधारशिला होती हैं और बच्चों के संस्कार व भविष्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर, चेयरपर्सन किरण होलकर, प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।