Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsMonal Cup 2025 Secretariat Hurricanes and Danger Advance to Next Round
मोनाल कप : सचिवालय  हरिकेन और डेंजर ने जीते अपने अपने मैच

मोनाल कप : सचिवालय हरिकेन और डेंजर ने जीते अपने अपने मैच

संक्षेप:

फोटो- -मोनाल कप 2025 के अंतर्गत महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में दो मैच खेले गए।

Dec 04, 2025 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

मोनाल कप के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में सचिवालय हरिकेन और डेंजर ने अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। गुरुवार को मोनाल कप 2025 के अंतर्गत महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में दो मैच खेले गए। पहला मैच सचिवालय हरिकेन और विंग्स के बीच खेला गया। हरिकेन की टीम ने कुल 20 ओवरों में 07 विकेट पर 196 रन बनाए। सुनील मेंदोला ने 68 और दिवाकर पंत ने 40 रन बनाए। दिनेश, सुंदर और संजय जोशी ने 02-02 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंग्स की टीम के बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। टीम 15 ओवरों में 93 रन पर ऑल आउट हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुंदर ने 21 रन बनाए। दीपक डिमरी ने 04, आशीष और ओमीश ने 02 - 02 विकेट लिए। सचिवालय हरिकेन ने मैच 103 रनों से जीत लिया। सुनील मैंदोला को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच डेंजर एवं माइटी 11 के बीच खेला गया। डेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 07 विकेट पर 169 रन बनाए। नूर मोहम्मद ने 36 रन बनाए। अंकित और अंकुश ने 02-02 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने माइटी 11 की टीम 139 रन ही बना सकी। यश सौन ने 53 रन बनाए। नूर और नीरज ने 02-02 विकेट लिए। डेंजर टीम ने मैच 30 रन से जीत लिया। नूर मोहम्मद मैन ऑफ द मैच बने।