Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsMokshada Ekadashi Celebrated Liberation from Sins and Spiritual Significance
मोक्षदा एकादशी रखने से मिलती है पापों से मुक्ति : त्यागी महाराज

मोक्षदा एकादशी रखने से मिलती है पापों से मुक्ति : त्यागी महाराज

संक्षेप:

डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में हुआ आयोजन -फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के मठ रक्षक त्यागी महाराज ने कहा कि मोक्षद

Mon, 1 Dec 2025 06:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के मठ रक्षक त्यागी महाराज ने कहा कि मोक्षदा एकादशी रखने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। सोमवार को डीएल रोड स्थित मठ में त्यागी महाराज, मोक्षदा एकादशी के उपलक्ष में भक्तों के समक्ष प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने एकादशी की महत्ता के बारे में बताया मोक्षदा एकादशी सर्वपाप विनाशिनी, मोक्ष प्रदान करने वाली तथा पितृ-उद्धार कराने वाली मानी गई है। एकादशी व्रत रखने से सभी जन्मों के पाप भी मिट जाते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मठ में सेवा की एवं भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर काफी संख्या में साधु संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कालिका मंदिर में मनाया गीता जयंती महोत्सव-फोटो देहरादून, सोमवार को भवन श्री कालिका माता समिति मन्दिर में श्री गीता जयंती महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रातः मां कालिका प्रज्ञा यज्ञ शाला में श्री विष्णु सहस्रनाम एवं गायत्री यज्ञ हुआ। श्री गीता जी का संपूर्ण परायण ब्राह्मणों द्वारा किया गया। शुभ अवसर पर श्री गीता जी पर प्रवचन भी किए गए। ब्रह्म भोज के बाद रात्रि में श्री हरि नाम संकीर्तन किया गया। सहायक प्रचार मंत्री जतिन डोरा ने बताया कि कार्यक्रम में समिति के सभी संरक्षक, मंत्री मण्डल, कार्यकारिणी सदस्य, भक्त समूह उपस्थित रहा।