केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टपकेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने बुधवार को टपकेश्वर मंदिर में पीएम नरेन्द्र मोदी के देश के सब

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टपकेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने बुधवार को टपकेश्वर मंदिर में पीएम नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी को बधाई

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। इस अवसर पर दिगम्बर भरत गिरी महाराज, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सिकन्दर सिंह, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, संजय नौटियाल, वंदना बिष्ट, मनोज क्षेत्री, देवेन्द्र पाल सिंह उपस्थित रहे।

12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी

सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ धाम में हुई विशेष पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की गई, कार्यकाल को बताया बेमिसाल

देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके 12 वर्ष के कार्यकाल के अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना की गई। उनके दीर्घायु जीवन कीज कामना की गई। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनके कार्यकाल को बेमिसाल बताया।बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कुशल विदेश नीति, आतंकवाद पर नियंत्रण, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय सुरक्षा नीति, सैनिक कल्याण, स्वच्छ भारत अभियान, कोविड वैक्सीन निर्माण, अंतरिक्ष क्षेत्र में क्रांति हुई है। हर सेक्टर में विकास हुआ है।

कम तेल की थाली भारत की खुशहाली

भाजपा महिला मोर्चा ने कम तेल की थाली भारत की खुशहाली कार्यक्रम किया आयोजित

मसूरी।  कम तेल की थाली, भारत की खुशहाली अभियान के अंतर्गत भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष जशोदा शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आह्वान किया गया कि कम तेल का उपयोग करें व भारत की खुशहाली में अपना योगदान दें। दर्जाधारी मंत्री शमशेर सिंह बिष्ट ने कम तेल की थाली भारत की खुशहाली अभियान पर विचार रखे। भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की अध्यक्ष जसोदा शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन सिंह, जिला महामंत्री मनोरमा काला, अजय सिंह, सरदार पटेल, मंडल महामंत्री विकास वैनवाल आदि मौजूद थे।

12 साल पूर्ण होने पर पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर की पूजा अर्चना

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर राजपुर रोड विधायक एवं कैबिनेट मंत्री खजानदास, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा के के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं राष्ट्र की प्रगति व उन्नति की मंगल कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता जीएमवीएन निदेशक विशाल गुप्ता, मंडल प्रभारी प्रदीप कुमार, मंडल महामंत्री पूनम पारुथी, अंकुर जैन, पार्षद विमला गौड, वैभव अग्रवाल उपस्थित रहे। उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की आराधना

फोटो--पीएम के निरोगी रहने को कुलदेवता से की आराधना

देहरादून। समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने लोकतांत्रिक रुप में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीघार्यु और निरोगी जीवन की कामना की है। उन्होंने बुधवार को अपने ईष्ट देव महासू देवता की विधिवत पूजा अर्चना की।

खजानदास ने कहा कि प्रधान सेवक के रूप में निरन्तर सबसे अधिक समय तक कार्य करने का रिकार्ड बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नित नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उनके कार्यकाल में देश ने अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की है। उत्तराखंड को उन्होंने हमेशा अहमियत दी और इसी की बदौलत उत्तराखंड भी पूरी रफ्तार से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होने यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रहित, सुशासन, जनकल्याण के लिये एक सेवक के रूप में समर्पित रुप से काम किया जिससे भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है।

---

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कितने साल पूरे हुए हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 12 साल पूरे हुए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।