Dehradun News: 15 दिन से लापता बालक हरिद्वार में मिला, पुलिस ने दादी के सुपुर्द किया
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: हरिद्वार में एएचटीयू टीम ने 15 दिनों से लापता बालक को सुरक्षित बरामद कर परिजनों से मिलाया। बालक नाराज होकर बिना बताए मुरादाबाद से हरिद्वार आया था। पुलिस ने उसे हरकी पैड़ी क्षेत्र से रेस्क्यू किया और काउंसलिंग के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया। दादी की आंखों में खुशी के आंसू थे।

Dehradun News: हरिद्वार। एएचटीयू टीम ने 15 दिन से लापता बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया। मुरादाबाद निवासी बालक नाराज होकर बिना बताए घर से हरिद्वार पहुंच गया था। पुलिस ने उसे हरकी पैड़ी क्षेत्र के गंगा घाट से रेस्क्यू किया। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर एएचटीयू टीम ने बालक की काउंसलिंग और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कराई। बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष बालक को प्रस्तुत किया गया। इसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों की पहचान और काउंसलिंग कराई गई। बालक के हरिद्वार में मिलने की सूचना पर उसकी बुजुर्ग दादी अपनी बेटी के साथ तत्काल यहां पहुंचीं।
पोते को सकुशल देखकर दादी की आंखें भर आईं। उन्होंने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम ने बालक को आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

