Dehradun News: मिस कैटवॉक और मिस डांसिंग क्वीन में दिखा प्रतिभागियों का दम
Dehradun News: फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत सोमवार को राजपुर रोड स्थित रेट्रो कैफे में मिस डांसिंग

Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत सोमवार को राजपुर रोड स्थित रेट्रो कैफे में मिस डांसिंग क्वीन और मिस कैटवॉक सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।मिस डांसिंग क्वीन में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि मिस कैटवॉक में प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी शैली और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया। सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कई फैशन विशेषज्ञों और पूर्व विजेताओं ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


