सूक्ष्मजीव जीवन संचालन में उपयोगी

May 03, 2024 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

ग्राफिक एरा विवि में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी में बोले विशेषज्ञ सूक्ष्मजीवों की कोई छुट्टी नहीं होती, वे दिन रात जीवन की गतिविधियों को संचालित...

सूक्ष्मजीव जीवन संचालन में उपयोगी

सूक्ष्मजीवों की कोई छुट्टी नहीं होती, वे दिन रात जीवन की गतिविधियों को संचालित करते हैं। विशेषज्ञों ने यह बात शुक्रवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में कही।
यह संगोष्ठी माइक्रोबियल इन्नोवेशंस एंड चैलेंजिस विषय पर आयोजित की गई। संगोष्ठी में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा कि वैज्ञानिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों की मदद से सूक्ष्मजीवों पर शोध कर रहे हैं। यह शोध कार्य मानव कल्याण और पर्यावरणीय समस्याओं के हल निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के वरिष्ठ वैज्ञानिक व आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज दिल्ली के प्रो. रूप लाल ने कहा कि पृथ्वी पर 1400 हानिकारक सूक्ष्म जीवों के मुकाबले एक खरब सूक्ष्मजीव लाभदायक हैं। उनके साथ संतुलित संबंध बनाना पर्यावरण और मनुष्य दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

कार्यक्रम में डीन लाइफ साइंसेज प्रो. प्रीति कृष्णा, प्रो. अनीता पांडे, डिपार्टमेंट ऑफ़ माइक्रोबायोलॉजी की एचओडी डॉ. अंजू रानी, डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी की एचओडी डॉ. मनु पंत, डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के एचओडी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. दिव्या वेणुगोपाल और डॉ. गौरव पंत सहित कई लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;