ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दून में मेडिकल स्टोर बंद, मरीज परेशान

Mahesh pandey हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में ऑल इंडिया कैमिस्ट एसोसिएशन के बंद के आह्वान पर मेडिकल स्टोर बंद हैं। मरीजों को दवाई नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उत्तराचल औषधि व्यवसायी महासंघ के पदाधिकारी ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दून में मेडिकल स्टोर बंद, मरीज परेशान

देहरादून। ऑल इंडिया कैमिस्ट एसोसिएशन के बंद के आह्वान के चलते देहरादून में भी मेडिकल स्टोर बंद हैं। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। दवाई नहीं मिल पा रही है। उत्तराचल औषधि व्यवसायी महासंघ के पदाधिकारी जैन मेडिकोज एमकेपी रोड पर जुटे हैं। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव तनेजा, नगर अध्यक्ष संजीव तनेजा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र रावत, महासचिव आकाश प्रभाकर गौरव भार्गव, गौरव बक्शी, भानू आदि मौजूद है।

Mahesh pandey

लेखक के बारे में

Mahesh pandey

शॉर्ट बायो: महेश पांडे पिछले 17 साल से पत्रकारिता क्षेत्र में हैं। साल 2025 में दैनिक हिन्दुस्तान में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत हैं।

परिचय एवं अनुभव
दैनिक जागरण उत्तराखंड, दैनिक भास्कर पंजाब और हिन्दुस्तान ग्रुप में सेवाएं दी। 2025 जुलाई से दोबारा से संस्थान में जुड़े। अर्द्ध कुंभ और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में भी राष्ट्रीय महत्व की खबरें की हैं। दैनिक भास्कर पंजाब में रहने के दौरान भारत-पाकिस्तान युद्ध की कवरेज भी की है। अर्बन डेवलपमेंट प्लान, सूचना के अधिकार का ऑनलाइन कोर्स भी किया। वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर सिटी इंचार्ज की भूमिका में कार्यरत हैं।

कॅरियर का सफर
महेश ने 17 वर्ष पहले दैनिक जागरण उत्तराखंड में पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में काम किया। यहां से लुधियान में भाष्कर में बतौर सिटी इंचार्ज दो वर्ष से अधिक काम किया। फिर वापस देहरादून हिन्दुस्तान यूनिट में बतौर सिटी चीफ कार्यरत हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पीजी की पढ़ाई के महेश पांडे पत्रकारिता के पेशे में आए। सिटी टीम लीड करने के नाते राजनीति, अपराध, स्थानीय मुद्दों पर अच्छी पकड़ हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों में अच्छे जानकार हैं।

विजन एवं एंटरटेनमेंट
क्राइम रिपोर्टिंग, प्रशासनिक मामले, राजनीति और खेल की महेश को गहरी समझ है। महेश का मानना है कि आप जिस विषय को कवर करते हैं, उसके प्रति आपका दर्शन या नजरिया क्या है वह महत्वपूर्ण होता है। जनता से सीधा जुड़ाव जरूरी है। महेश क्रिकेट को खेलना और देखना पसंद है।

विशेषताएं
क्राइम, राजनीति, खेल आदि

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।