देहरादून में मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद हज यात्रियों को लगाए टीके
शनिवार को कोरोनेशन जिला अस्पताल में हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर का शुभारंभ हुआ। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजानदास और अन्य अधिकारियों ने इसका उद्घाटन किया। 447 यात्रियों को चिकित्सीय परामर्श और टीके लगाए जाएंगे। सभी सेवाएं निशुल्क हैं और यह प्रक्रिया पहले से अधिक सुविधाजनक है।
कोरोनेशन जिला अस्पताल में शनिवार को हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर का शुभारंभ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजानदास, हज कमेटी अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स ने किया। उन्होंने सभी को मुबारकबाद पेश की। यहां पर 447 हज यात्रियों को चिकित्सीय परामर्श, तमाम जांचों के बाद टीके लगाए जाएंगे। एक ही जगह सब जांच एवं टीके लगने से सुविधा हुई। पिछले सालों तक पहले अस्पतालों में मेडिकल स्क्रीनिंग होती थी, बाद में कैंप लगने पर टीकाकरण किया जाता था। मंत्री खजानदास ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है, सभी जांचें, टीकाकरण निशुल्क हो रहा है।
इस दौरान सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, पीएमएस डॉ. मनु जैन, एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान और डॉ. प्रदीप राणा, ईओ मोहम्मद आरिफ, पूर्व ईओ मोहम्मद मीशम, मोहम्मद तारिक, एडीआईओ वाईडी थपलियाल, हज कमेटी से अब्दुल कादिर, पीआरओ प्रमोद पंवार, एएनएस इंदु शर्मा और सुशीला पंवार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


