Dehradun News: देहरादून में एमबीबीएस इंटर्न और पीजी डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पताल में मरीज परेशान
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: देहरादून। प्रदेशभर में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर पहले एमबीबीएस इंटर्न और अब पीजी डॉक्टरों की हड़ताल

Dehradun News: देहरादून। प्रदेशभर में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर पहले एमबीबीएस इंटर्न और अब पीजी डॉक्टरों की हड़ताल ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की व्यवस्थाएं हिला दी। बुधवार को ओपीडी से लेकर वार्ड तक मरीजों को इलाज के लिए जूझना पड़ा। फ्लू ओपीडी बंद रही, कई विभागों में पीजी डॉक्टर और इंटर्न नहीं मिले। कहीं पट्टी के लिए मरीज-तीमारदार घंटों भटके तो कहीं पर डिस्चार्ज की फाइल के लिए तीमारदार चक्कर काटते दिखे।


