शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल स्मृति द्वार निर्माण को मंजूरी

Apr 06, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

विभूति नारायण ढौंडियाल की स्मृति में एक भव्य स्मृति द्वार का निर्माण किया जाए। जिससे भावी पीढ़ियां उनके बलिदान को स्मरण कर सकें। जनभावनाओं को प्राथमिक

शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल स्मृति द्वार निर्माण को मंजूरी

नगर निगम क्षेत्र में शहीदों के सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने सोमवार को “शहीद विभूति नारायण ढौंडियाल स्मृति द्वार” के निर्माण को स्वीकृति दे दी। ये द्वार नेशविला रोड पर बनाया जाएगा। वार्ड 10 डोभालवाला के पार्षद मोहन बहुगुणा और बकरालवाला क्षेत्र के पार्षद अशोक डोबरियाल ने इस मामले में मेयर सौरभ थपलियाल को ज्ञापन दिया। पार्षदों ने मांग की कि राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के नेशविला रोड पर शहीद विभूति नारायण ढौंडियाल की स्मृति में एक भव्य स्मृति द्वार का निर्माण किया जाए। जिससे भावी पीढ़ियां उनके बलिदान को स्मरण कर सकें।जनभावनाओं को प्राथमिकता देते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी।

उन्होंने नगर निगम के निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि स्थल का शीघ्र निरीक्षण कर स्मृति द्वार का विस्तृत एस्टिमेट तैयार किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।मेयर ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है और इस प्रकार के स्मृति चिन्ह समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।