ब्रह्मपुरी में रिचार्ज पिट का लोकार्पण, 700 छात्रों को जलभराव से मिलेगी राहत
ब्रह्मपुरी चौक के निकट माधवी शंकर सरस्वती शिशु मंदिर में जल संरक्षण के लिए पहले रीचार्ज पिट का लोकार्पण किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि इससे स्कूल के 700 छात्रों और आसपास के लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी। यह पहल जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ब्रह्मपुरी चौक के निकट माधवी शंकर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में जल संरक्षण के लिए पहले रीचार्ज पिट का मंगलवार को मेयर सौरभ थपलियाल और पार्षद सतीश कश्यप ने लोकार्पण किया। इससे स्कूल के करीब सात सौ छात्रों के अलावा आसपास के लोगों को भी जलभराव से निजात मिलेगी। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ये रीचार्ज पिट इसकी शुरुआत है। पार्षद सतीश कश्यप ने बताया कि इस रिचार्ज पिट के निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 700 विद्यार्थियों को बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
साथ ही विद्यालय परिसर में जल निकासी व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी, जिससे यह पहल जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य से विद्यालय में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा और विद्यार्थियों को वर्षा के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।शहर में इस तरह के 92 रीचार्ज पिट निर्माण का एक साल बाद भी काम शुरू ना हो पाने की खबर हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके लिए हुए टेंडर के बाद वर्क आर्डर की प्रक्रिया शुरू होने को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी, प्रधानाचार्य युद्धवीर भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक विनोद कुमार, नाथीराम धीमान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश कुमार, राजाराम, सोनिया कश्यप, कुसुम नैनवाल, सूरज सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


