आज होगा मसूरी व्यापार संघ का चुनाव
मसूरी, संवाददाता। शुक्रवार को व्यापार संघ मसूरी के चुनाव संपन्न होंगे। दुकान अध्यक्ष

शुक्रवार को व्यापार संघ मसूरी के चुनाव संपन्न होंगे। दुकान अध्यक्ष पद पर रजत अग्रवाल व सुनील सोनकर के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं महामंत्री पद के लिए सुरेश गोयल व जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष पद पर नागेंद्र उनियाल व देवेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष पद पर सानू वर्मा व अतुल अग्रवाल, सह सचिव पद पर अंजुम वह सलीम अहमद के बीच मुकाबला होगा। मतदान सुबह 9:00 से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक राधा कृष्ण मंदिर सभागार में संपन्न होगा । मुख्य चुनाव अधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल ने बताया की व्यापार संघ के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएंगे, इसके लिए सारी तैयारी कर दी गई है।
बताया कि सुबह 9:00 बजे से लेकर अपरण 3:00 बजे तक राधा कृष्ण मंदिर सभागार में मतदान होगा वह 7:00 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


