Dehradun News: केदारावाला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे
Dehradun News: विकासनगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से केदारावाला में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरदार सुरेंद्र सिंह ने यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। इस मौके पर देशभक्ति के गीतों के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
Dehradun News: विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड की ओर से शुक्रवार को विकासनगर विधानसभा के अल्पसंख्यक बहुल ग्राम केदारावाला में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया संयोजक सरदार सुरेंद्र सिंह ने किया। यात्रा के संयोजक बूथ संख्या 145 के बूथ अध्यक्ष गुलशेर अली रहे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए, जिससे पूरा केदारावाला देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा ने गांव के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की। इस दौरान देशभक्ति के गीतों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया。
यात्रा में विशेष भागीदारी
यात्रा में अल्पसंख्यक समाज के लोगों की विशेष रूप से उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। इस अवसर पर जिला महामंत्री गुलशेर अली, वसीम अली, जिला सोशल मीडिया प्रभारी एवं सहसपुर मंडल प्रभारी जरनैल सिंह भट्टी, कार्यालय मंत्री रियाज अहमद, अनस, कुर्बान, जिला कार्यकारिणी सदस्य राबिया, ग्रामीण मंडल सोशल मीडिया प्रभारी रियाज अहमद, अर्जुन सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, सलीम, वार्ड 3 सदस्य अनीस अहमद, मनीष लाला, जागीर हासन, वार्ड सदस्य रुद्रपुर इस्लाम, नूर हासन, तस्लीम, इब्राहिम, अकबरी, सोनिया, नसरीन, बल्किश, मनीबा, गुलिस्ता, अब्दुल सलाम, जहीर अहमद, इमरान, इकबाल, दिलशाद, साबिया, नफीस, अबु आवेदा, रहीस खान और इलताफ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


