अमावस्या पर नारायणी शिला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में अमावस्या के अवसर पर नारायणी शिला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और जयपुर से लोग गंगा स्नान के लिए आए। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मंदिर में पिंडदान किया।

अमावस्या पर नारायणी शिला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार। अमावस्या के पावन अवसर पर नारायणी शिला मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे और गंगा स्नान कर मंदिर में पूजा-अर्चना की। सुबह तड़के से ही हर की पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाकर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे नारायणी शिला मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा।

पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं को विधिपूर्वक पूजा कराई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।