शनिचरी अमावस्या पर नारायणी शिला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

हरिद्वार के मायापुर स्थित नारायणी शिला मंदिर में शनिचरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने पितरों की शांति और मोक्ष के लिए विधि-विधान से पूजा और तर्पण किया। प्रमुख पुजारी पंडित मनोज शास्त्री ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला।

शनिचरी अमावस्या पर नारायणी शिला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार। शनिचरी अमावस्या के अवसर पर मायापुर स्थित नारायणी शिला मंदिर में शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पितरों की शांति और मोक्ष की कामना के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना व तर्पण किया।मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित मनोज शास्त्री ने बताया कि शनिचरी अमावस्या पर पितृ पूजन और तर्पण का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ यहां पहुंचकर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।