एमडीडीएम ने अवैध दुकानें और व्यावसायिक निर्माण किए सील

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अवैध और अनियोजित निर्माणों के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए)

एमडीडीएम ने अवैध दुकानें और व्यावसायिक निर्माण किए सील

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अवैध और अनियोजित निर्माणों के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्रवाई की। गुरुवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरभजवाला और शिमला बाईपास क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे कई व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया।एमडीडीए की टीम ने पहली कार्रवाई हरभजवाला क्षेत्र में की, जहां बिना किसी प्रशासनिक स्वीकृति के बनाई जा रही लगभग छह दुकानों को सील किया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई शिमला बाईपास रोड स्थित तेलपुर चौक के पास हुई, जहां व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए बनाए जा रहे करीब नौ कमरों के अवैध निर्माण पर सील लगाई गई।

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों पक्षों को पहले चालान और नोटिस जारी कर पक्ष रखने का मौका दिया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सहायक अभियंता विजय सिंह रावत व अवर अभियंता मुनेष राणा की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की।एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि शहर के नियोजित विकास से कोई समझौता नहीं होगा। बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।