हरबर्टपुर में विराट सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण की जनभागीदारी पर दिया जोर

Feb 28, 2026 01:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरबर्टपुर में शनिवार को एक विराट सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बलिराम पटेल और स्वामी योगेश्वरानंद ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। वक्ताओं ने समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। बलिराम पटेल ने सकारात्मक दिशा में संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता बताई।

हरबर्टपुर में विराट सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण की जनभागीदारी पर दिया जोर

हरबर्टपुर। नगर में शनिवार को एक विराट सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलिराम पटेल और स्वामी योगेश्वरानंद मौजूद रहे। वक्ताओं ने समाज में एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि बलिराम पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने की जरूरत है। स्वामी योगेश्वरानंद ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिन्हें सहेजना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नैतिक मूल्यों को अपनाने और राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।