Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsMason Murdered Over Rs 200 Dispute in Haridwar Police Investigation Underway
200 रुपये के विवाद में मजदूर ने की मिस्त्री की हत्या, पोस्टमार्टम में गला दबाने की पुष्टि

200 रुपये के विवाद में मजदूर ने की मिस्त्री की हत्या, पोस्टमार्टम में गला दबाने की पुष्टि

संक्षेप: हरिद्वार के शांतिकुंज के पास एक राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने साथी मजदूर सतेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों के बीच 200 रुपये को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते सतेंद्र ने मिस्त्री की हत्या की।

Wed, 5 Nov 2025 11:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार। शांतिकुंज के पास मजदूरी कर रहे राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने साथी मजदूर को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी देर शाम तक होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 200 रुपये के लिए मजदूर ने मिस्त्री की हत्या की है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से पुवायां, शाहजहांपुर निवासी रामनिवास (35) शांतिकुंज के पास भोपतवाला क्षेत्र में राज मिस्त्री का काम कर रहा था। 13 अक्तूबर की रात वह अपने साथी मजदूर सतेंद्र निवासी ग्राम खटकी, थाना परीक्षितगढ़, जिला मेरठ के साथ भोजन कर रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान दोनों के बीच 200 रुपये को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सतेंद्र ने रामनिवास का गला दबाकर हत्या कर दी। अगले दिन 14 अक्तूबर को रामनिवास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। मृतक के भाई नारद ने इस संबंध में तहरीर देकर सतेंद्र के खिलाफ के केस दर्ज कराया है। बताया कि रामनिवास ने सतेंद्र के साथ लेबर का काम किया था और पैसों को लेकर विवाद हुआ था। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी सतेंद्र पुत्र सोहनवीर निवासी खटकी, परिक्षित गढ़ मेरठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।