मंगलौर में फैक्ट्री कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Feb 17, 2026 02:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

मंगलौर के झबरेड़ा रोड स्थित आज्ञा बायोटेक में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच विवाद के चलते मंगलवार को कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों को हिरासत में लिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

मंगलौर में फैक्ट्री कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

मंगलौर। झबरेड़ा रोड स्थित आज्ञा बायोटेक में फैक्ट्री प्रबंधन व कर्मचारियों के बीच चल चल रहे विवाद में मंगलवार को कर्मचारियों ने फैक्ट्री पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कर्मचारी मंगलौर कोतवाली पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। बताते चलें कि उक्त मामले में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा शनिवार को कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोमवार को भी फैक्ट्री के ठेकेदार ने कर्मचारियों व उनकी यूनियन के पदाधिकारियो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।