मकर संक्रांति पर किया मूर्तियों का विशेष श्रृंगार
फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री श्याम सुन्दर मन्दिर पटेल नगर में मकर संक्रांति के पावन

श्री श्याम सुन्दर मन्दिर पटेल नगर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुरुवार की सुबह मंदिर में विराजमान मूर्तियों का विशेष श्रृंगार कर नए वस्त्र पहनाए गए l भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा, कमल नेत्र, नाग लीला, रामायण पाठ एवं आरती कर वर्षा तथा पर्यावरण सुरक्षा की प्रार्थना की गई l खिचड़ी प्रसाद का भोग भगवान को अर्पण कर भक्तों में वितरित किया गया l मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र चड्ढा ने बताया कि मंदिर में दो दिन मकर संक्रांति पर्व मनाया गया l एकादशी होने के कारण कल तिल के लड्डू और गुरुवार को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया l इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र चड्ढा, चंद्र मोहन आनंद, ओम प्रकाश सूरी, गुलशन नंदा, यशपाल मग्गो, गौरव कोहली, मनीष भाटिया, कपिल गोगिया, वीरेंद्र कपूर, तिलक राज भाटिया, राजू गुलानी, प्रेम टुटेजा, विनोद भाटिया आदि मौजूद रहे।
वहीं, मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विश्व जागृति मिशन के संस्थापक संत सुधांशु महाराज के द्वारा पल्लवित बाल संस्कार केंद्र की कार्यशाला अंतरमन परिवार सोसायटी एनजीओ के टर्नर रोड स्कूल में बच्चों को नैतिक शिक्षा दी गई तथा 95 बच्चों में स्वेटर का वितरण किया गया l पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे भेंट किए गए l

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




