ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनसस्ती शराब के खिलाफ महिला मंच का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

सस्ती शराब के खिलाफ महिला मंच का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तराखंड महिला मंच ने मंगलवार को प्रदेश में शराब के दाम घटाए जाने को लेकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। मंच की महिलाओं ने नारेबाजी कर सरकार की नीतियों का विरोध...

सस्ती शराब के खिलाफ महिला मंच का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनTue, 25 Feb 2020 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड महिला मंच ने मंगलवार को प्रदेश में शराब के दाम घटाए जाने को लेकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। मंच की महिलाओं ने नारेबाजी कर सरकार की नीतियों का विरोध किया।

इससे पहले महिला मंच की प्रदेश संयोजक कमला पंत की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने शराब नीति को लेकर लैंसडाउन चौक पर प्रदर्शन किया। यहां रोष स्वरूप पुतला भी जलाया। साथ ही शराब की बोतलों को भी आग के हवाले किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए मंच की जिला संयोजक निर्मला बिष्ट ने कहा कि सरकार पूरी तरह से गलत फैसले ले रही है। शराब की कीमत को सस्ता किया जा रहा है जबकि आम लोगों के लिए राशन, पानी, तेल, बिजली इत्यादि की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। बिष्ट ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में मंहगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। लेकिन इसके काबू पाने के प्रयास नहीं किए जा रहे। इसे लेकर आम लोगों में रोष है।

उत्तराखंड महिला मंच ने शराब की कीमतों में आई गिरावट का विरोध किया। साथ ही प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जन कल्याणकारी योजनाओं की ओर ध्यान दे न कि शराब जैसी विनाशकारी चीज की ओर। महिला मंच इस नीति का विरोध करती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें