ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनकोरोना के जंग के बीच गढ़वाल मंडल के कोर्डिनेटर बने महेंद्र भंडारी, मरीजों, तीमारदारों एवं अस्पताल के बीच होगा बेहतर समन्वय 

कोरोना के जंग के बीच गढ़वाल मंडल के कोर्डिनेटर बने महेंद्र भंडारी, मरीजों, तीमारदारों एवं अस्पताल के बीच होगा बेहतर समन्वय 

दून अस्पताल में बेड कम पड़ने पर दिक्कतें बढ़ने लगी है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने गढ़वाल मंडल के सभी सीएमओ को चिट्ठी लिखते हुए निजी अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी करने के लिए कहा है। कहा है कि...

कोरोना के जंग के बीच गढ़वाल मंडल के कोर्डिनेटर बने महेंद्र भंडारी, मरीजों, तीमारदारों एवं अस्पताल के बीच होगा बेहतर समन्वय 
हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनTue, 22 Sep 2020 12:12 PM
ऐप पर पढ़ें

दून अस्पताल में बेड कम पड़ने पर दिक्कतें बढ़ने लगी है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने गढ़वाल मंडल के सभी सीएमओ को चिट्ठी लिखते हुए निजी अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी करने के लिए कहा है। कहा है कि अस्पताल दून अस्पताल में बात कर ही मरीजों को भेजे। इसके लिए वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी को कोर्डिनेटर बनाया है। उनके समेत अस्पताल के पांच नंबर जारी किये हैं।

भंडारी बेड को लेकर मरीजों, तीमारदारों एवं अस्पताल के डॉक्टरों कर्मचारियों से टीम के साथ कॉर्डिनेट करेंगे। जिससे यहां पर संसाधन उपलब्ध होने की जानकारी लेकर ही मरीजों को शिफ्ट किया जा सके। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि कई बार देखा गया है कि निजी अस्पताल मरीज के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आते ही दून अस्पताल रवाना कर देते हैं। इससे मरीज की स्थिति बिगड़ने का खतरा रहता है। 

mahenda bhandari
(वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी)

इन नंबरों पर करें संपर्क 
इमरजेंसी: 9412080810, पीआरओ कार्यालय : महेंद्र भंडारी , वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी 9412080805, 7017383897

दिनेश रावत जनसम्पर्क अधिकारी  7579216352
संदीप राणा जनसम्पर्क अधिकारी 9456741757

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें