
वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज ने मां सर्वेश्वरी के जन्मोत्सव को वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ प्रधानाचार्य ने विद्यालय की प्रगति की चर्चा की। मुख्य अतिथि मीरा सकलानी ने विद्यालय की प्रतिभाओं की सराहना की और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज में विद्यालय की मार्ग दर्शक एवं प्रेरणा स्रोत मां सर्वेश्वरी के जन्मोत्सव को विद्यालय के वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. मनोज रयाल, मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं गुजरात से पहुंचे महात्मा योगेश्वर, मां सर्वेश्वरी के भक्तों ने दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्चन कर किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मां सर्वेश्वरी का जीवन परिचय प्रेरक प्रसंग, शारीरिक एवं योग प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रधानाचार्य डा. मनोज रयाल ने कहा कि महात्मा योगेश्वर एवं मां सर्वेश्वरी का स्मरण हम सबको असीम उर्जा प्रदान करता है और उनके आशीर्वाद एवं प्रेरणा से ही विद्यालय एंव छात्र-छात्राएं निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि मां सर्वेश्वरी के सानिध्य से हमें सकारात्मक उर्जा मिलती है। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की व वर्षभर की गतिविधियों से अवगत कराया। वार्षिकोत्सव पर गांधी निवास सोसायटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल ने कहा कि यह दिन मां सर्वेश्वरी के सहयोग से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। परिषदीय परीक्षा में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि इस विद्यालय के प्रतिभाओं का प्रदर्शन इस वार्षिकोत्सव पर झलक रही है। विद्यालय के प्रबंधक मदनमोहन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




