ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनभगवान राम का परिचय संसार से महर्षि वाल्मीकि ने करवाया : धस्माना

भगवान राम का परिचय संसार से महर्षि वाल्मीकि ने करवाया : धस्माना

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मच्छी तलाब सीमाद्वार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का पगड़ी व पुष्प मालाएं...

भगवान राम का परिचय संसार से महर्षि वाल्मीकि ने करवाया : धस्माना
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 20 Oct 2021 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मच्छी तलाब सीमाद्वार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का पगड़ी व पुष्प मालाएं पहना कर अभिनंदन किया गया। धस्माना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान वाल्मिकि को भंडारे के प्रसाद का भोग लगाया व तत्पश्चात मंदिर समिति को आक्सीमीटर व सभी श्रद्धालुओं को मास्क सेनेटाइजर और पौष्टिक जूस भेंट किया।

वाल्मीकि जयंती की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम का मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप का परिचय दुनिया से करवाने वाले महा ऋषि वाल्मीकि ही हैं। जिन्होंने भगवान की राम कथा काव्य रूप में दुनिया को उपहार स्वरूप भेंट की। रामकथा जैसी अलौकिक कथा संसार में दूसरी नहीं है, जो मनुष्य को मर्यादित जीवन जीने की कला सिखाती है। आज विडंबना यह है कि भगवान की कथा के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के नाम से जो समाज जाना जाता है उस समाज की सबसे ज्यादा उपेक्षा है। आज़ादी के 75 वें साल में वाल्मीकि समाज को न्याय नहीं मिल पाया है और यह समाज भारत में सबसे पीछे की पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़ा है। कार्यक्रम का संचालन अनिल वाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में अवधेश कथूरिया, अनुज दत्त शर्मा, विजय, पुरुषोत्तम, अनिल वाल्मीकि, ज्योति प्रधान, मोनू, सोनू, बिट्टू, माया वर्मा, मुजम्मिल उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें