पौड़ी में महाराणा प्रताप की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
गढ़वाल क्षत्रिय सभा पौड़ी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शौर्य पर चर्चा की। अध्यक्ष जगदीश बिष्ट ने कहा कि महाराणा के त्याग और वीरता की कहानियों से हमें प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
पौड़ी। गढ़वाल क्षत्रिय सभा पौड़ी ने शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उनके शौर्य और वीरता पर चर्चा की। समिति के दफ्तर में कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप के त्याग को हमेशा याद रखा जाएगा। अध्यक्ष जगदीश बिष्ट ने कहा कि महाराणा प्रताप के स्वाधीनता की रक्षा के लिए किए गए त्याग और उनकी वीरता की कहानियों से इतिहास भरा है। इससे हम सभी को प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में समिति के सचिव मोहन सिंह रावत, केदार सिंह गुंसाई, एमएस रावत, मातवर सिंह, सुल्तान सिंह नेगी, जगमोहन सिंह रावत, जवाहर सिंह नेगी आदि भी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


