ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनमधु जैन और सचिन जैन उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

मधु जैन और सचिन जैन उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

आकाश शिक्षा और सांस्कृतिक विकास समिति की अध्यक्ष निर्मला जोशी ने भारतीय जनता पार्टी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन और राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन को इस क्षेत्र में बेहतरीन काम करने...

मधु जैन और सचिन जैन उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनMon, 19 Aug 2019 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

आकाश शिक्षा और सांस्कृतिक विकास समिति की अध्यक्ष निर्मला जोशी ने भारतीय जनता पार्टी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन और राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन को इस क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया।

इस मौके पर जोशी ने कहा कि यह दोनों ही धरातल पर निरंतर रूप से कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए हमें इन को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। समिति के सचिव जीसी जोशी ने भी दोनों के कार्यों की सराहना की। कहा कि बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो दूसरों के बारे में गंभीरता से सोचते हैं। इस अवसर पर मधु जैन और सचिन जैन ने समिति का आभार व्यक्त किया। कहा कि यह सम्मान समाज के लिए कार्य करने हौसला बढ़ाता है। कार्यक्रम में मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, राजकुमार तिवारी, राहुल चौहान, पूर्व पार्षद नीरू भट्ट, पंकज जदली, शारदा गुप्ता, कैलाश उनियाल, विशंभर नाथ बजाज, उत्तराखंड जैन समाज के अध्यक्ष सुकुमाल चंद जैन, रचना जैन, रेखा निगम, सरिता कोहली आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें