
हैंडलूम एक्सपो में जमकर खरीदारी
संक्षेप:
उद्योग विभाग की ओर से आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। काफी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। रेसकोर्स स्थित प्ले...
Jan 29, 2024 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
उद्योग विभाग की ओर से आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। काफी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। रेसकोर्स स्थित प्ले ग्राउंड में एक्सपो का आयोजन किया गया है। इसमें पहाड़ी उत्पादों को लेकर लोगों में सर्वाधिक रुझान देखा जा रहा है। इसके अलावा लोगों को शिल्क की साड़ियां, पंजाब की जूतियां आदि पसंद आ रही हैं। गुजरात, मुंबई, बेंगलुरु की हस्त शिल्प कलाओं को भी लोग पसंद कर रहे हैं। 200 से 500 रुपए कीमत की पंजाबी जूतियों को खरीदने के लिए महिलाओं में उत्साह है। मौके पर निदेशक उद्योग मृत्युंजय सिंह, संयुक्त निदेशक उद्योग एमएस सजवाण, उप निदेशक उद्योग राजेंद्र कुमार, अनुपम द्विवेदी, प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




