
पालिका ने सुध नहीं ली, दुकानदार ने खुद भरे गड्ढे
पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाले मार्ग पर आए दिन स्कूटी सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से स्थानीय दुकानदार विशाल शाह ने खुद गड्ढे भरने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ध्यान देना चाहिए ताकि किसी को चोट न लगे। पालिकाध्यक्ष ने भी जल्द गड्ढे भरने का आश्वासन दिया।
पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाले मार्ग पर आये दिन गड्ढों में स्कूटी सवार चोटिल हो रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन को कई बार कहने पर भी गड्ढे नहीं भरे जाने पर स्थानीय दुकानदार ने अपने दुकान के सामने गड्ढे को स्वयं सीमेंट बजरी लाकर भरवाया गया। स्थानीय दुकानदार विशाल शाह ने बताया कि उनकी दुकान के आगे गड्ढा होने से आए दिन यहां पर स्कूटी सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आए दिन यहां पर दुर्घटना हो रही है और गुरुवार को भी एक स्कूटी सवार गिरते गिरते बचा। अफसरों के नहीं सुनवाई करने पर उन्होंने स्वयं गड्ढे को भरने का निर्णय लिया व उसे सीमेंट बजरी लाकर भर दिया।
उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं के लिए बोर्ड को चुना है लेकिन न ही सभासद व पालिका अधिशासी अधिकारी और न ही पालिकाध्यक्ष इस ओर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोज इसी रोड से पालिका सभासद, अधिशासी अधिकारी व पालिकाध्यक्ष जाते हैं लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। पालिका को गड्ढों को भरना चाहिए ताकि किसी को चोट न लगे। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि उन्होंने पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाली सड़के के टेंडर कर दिए हैं जो शीघ्र बनायी जाएगी। अगर गड्ढों के कारण दुर्घटना हो रही है तो पहले गड्ढे भरवाए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




