सीवर व पेयजल लाइन बिछाने के बाद नहीं बनी सड़क, आशीर्वाद कॉलोनी के लोग परेशान

Mar 11, 2026 01:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

विकासनगर के रसूलपुर में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत न होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क पर धूल और क्षति के कारण चलना मुश्किल हो गया है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है।

सीवर व पेयजल लाइन बिछाने के बाद नहीं बनी सड़क, आशीर्वाद कॉलोनी के लोग परेशान

विकासनगर। रसूलपुर में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है और धूल उड़ने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क खोदने के बाद कंपनी ने उसे ठीक नहीं कराया है। साथ ही सड़क पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है, जिससे धूल उड़कर घरों और दुकानों के अंदर तक पहुंच रही है। स्थानीय निवासी पंचम सिंह राणा, अजय रावत, मदन नौटियाल, केसर सिंह, राजू थापा, अजय थापा, अभिषेक थापा और अजय रावत ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।