ग्रामीणों ने एनआईटी निर्माण कार्यों को रोका
श्रीनगर के सुमाड़ी गांव में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के स्थाई परिसर का निर्माण कार्य स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बाधित किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना नोटिस निकाला गया है और बाहरी लोगों को नौकरी दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं दी गई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू के सुमाड़ी गांव में बन रहें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) स्थाई परिसर का निर्माण कार्य रविवार को ग्रामीणों ने पूर्ण रूप से बाधित रहा। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बीते लम्बे समय से कंपनी में कार्य कर रहें स्थानीय लोगों को बिना नोटिस दिए ही बाहर निकाल दिया गया, जो कि न्याय संगत नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि एनआईटी जैसे राष्ट्रीय धरोहर के लिए सुमाड़ी, खलू, चमराड़ा के ग्रामीणों ने भूमि दान की है, लेकिन स्थानीय लोगों को नौकरी में रखने के बावजूद बाहरी लोगों को कार्य दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं दी गई तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


