बौराड़ी में निशुल्क पानी व बिजली की मांग को लेकर दिया धरना

Feb 28, 2026 03:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

नई टिहरी में सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने निशुल्क बिजली और पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उनकी मांग है कि टिहरी बांध से मिलने वाली 12 प्रतिशत रायल्टी सीधे जनपद टिहरी गढ़वाल को दी जाए, ताकि सभी परिवारों को मुफ्त बिजली और पानी मिल सके।

बौराड़ी में निशुल्क पानी व बिजली की मांग को लेकर दिया धरना

नई टिहरी। बौराड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की निशुल्क बिजली व पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शनिवार से शुरू कर दिया है। इनकी मांग है कि टिहरी बांध से मिलने वाली 12 प्रतिशत रायल्टी सीधे जनपद टिहरी गढ़वाल को दी जाय। इससे टिहरी जिले के सभी परिवारों को निशुल्क बिजली व पानी उपलब्ध कराया जाए। शेष राशि शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय युवाओं के रोजगार पर खर्च की जाए। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि टिहरी के लोगों ने देश के विकास के लिए बहुत कुछ खोया है। आज भी टिहरी बांध में दी गई कुर्बानी की कीमत चुका रहे हैं।

विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रोष है कि बांध प्रभावित व विस्थापित होने के बाद भी उन्हें बिजली और पानी के भारी भरकम बिजली भेजे जा रहें हैं। हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू नहीं किया जा रहा है। बैठक में कहा कि टिहरी बांध से राज्य सरकार को 12 प्रतिशत निशुल्क बिजली रायल्टी के रूप में प्राप्त होती है। यह रायल्टी टिहरी बांध के कारण उत्पन्न हुई सामाजिक, सांस्कृतिक व पर्यावरणीय समस्याओं के ऐवज में मिलती है। टिहरी बांध के कारण आज भी पूरा नई टिहरी शहर व प्रतापनगर पूरी तरह से प्रभावित है। बांध के कारण नई टिहरी शहर में रोजगार का अभाव सांस्कृतिक शून्यता है। इसलिए जरूरी है कि नई टिहरी शहर के लोगों को 12 प्रतिशत रायल्टी से बिजली व पानी नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाय। शनिवार को धरने पर बैठने वाले लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता सांगर भंडारी, बुद्धि पाल सिंह परमार, संगीता नेगी, विनिता भंडारी, रूकमा, सरोज पंवार, ममता, क्वीली, रेखा नेगी, मनोरमा डोबरियाल, बबली देवी, सरला देवी, सीमा कृषाली आदि मौजूद रहे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।