Dehradun News: रुड़की में हंगामा करने पर युवक का चालान
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: रुड़की के मोहल्ला मोहनपुरा निवासी अजय पर पड़ोस में हंगामा करने और लोगों से अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस ने छेड़छाड़ की सूचना पर उसे हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अजय का चालान शांति भंग की आशंका में किया गया है।

Dehradun News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहनपुरा निवासी अजय पर सोमवार रात पड़ोस में हंगामा करने और आसपास के लोगों से अभद्रता करने का आरोप है। बताया गया कि अजय काफी देर तक पड़ोस में हंगामा करता रहा। आसपास के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शांति भंग की आशंका में अजय का चालान कर दिया गया है।


