
उधार का पैसा वापस मांगने पर की मारपीट
लक्सर के डुमनपुरी में एक व्यक्ति ने उधार दिए पैसे की मांग की, तो कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई और अस्पताल भेजा। पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिनमें सुनहरा और उसके परिवार के सदस्य शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लक्सर। डुमनपुरी में उधार दिया पैसा वापस मांगने पर कुछ लोगों ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई, और अस्पताल भेजा। इलाज के बाद पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खानपुर थाने की डुमनपुरी निवासी विनोद पुत्र नत्थू ने गांव के सुनहरा को 10 हजार रुपए उधार दे रखे थे। विनोद कई बार अपनी रकम मांग चुका था, लेकिन वह उसे चक्कर कटवा रहा था। गुरुवार को भी विनोद पैसे मांगने उसके घर गया, पर वह घर नहीं था। बाद में घर लौटने पर सुनहरा को इसका पता चला, तो वह आग बबूला हो गया।
आरोप है कि वह परिवार के लोगों के साथ मिलकर विनोद के घर में घुसा और उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आए पड़ोस के लोगों ने हमलावरों से उसकी जान बचाई। इसके बाद उसे इलाज के लिए लक्सर लाया गया। इलाज करने के बाद विनोद ने थाने में तहरीर दी। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर पर सुनहरा पुत्र रतन, अरविंद उर्फ पेम्मी पुत्र धर्मवीर, सागर पुत्र रमेश, तेजपाल पुत्र सुल्हड़, अरविंद पुत्र सीताराम और प्रमोद व मोनू पुत्रगण भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




