Dehradun News: रुड़की में बच्चों ने किया कविता पाठ, सीखी साहित्य की एबीसीडी
Dehradun News: स्वामी विवेकानंद विद्या भारती इंटर कॉलेज, रुड़की में सातवीं साहित्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के 29 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, प्रकृति और जीवन-मूल्यों पर कविताएं प्रस्तुत कीं। सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि और सृजनात्मकता को बढ़ाना था।
Dehradun News: रुड़की। स्वामी विवेकानंद विद्या भारती इंटर कॉलेज, रुड़की में विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि और सृजनात्मक अभिव्यक्ति विकसित करने के उद्देश्य से सातवीं साहित्यशाला (कविता पाठ) का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के 29 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न विषयों पर कविताओं का पाठ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, प्रकृति, शिक्षा, परिवार, सामाजिक संवेदना और जीवन-मूल्यों से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत कीं। कविता पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति क्षमता का परिचय दिया। उपस्थित साहित्यकारों और अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता में सोनिया (कक्षा 11) ने प्रथम, ओजस्वी (कक्षा 12) ने द्वितीय, नन्दनी (कक्षा 10) ने तृतीय, अहमद रशाद (कक्षा 10) ने चतुर्थ और पलक (कक्षा 10) ने पंचम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ राज कुमार उपाध्याय ने कहा कि साहित्यशाला विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने का प्रयास है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। साहित्य और कविता के माध्यम से विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, संस्कार और सामाजिक चेतना का विकास होता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सुरेन्द्र सैनी, विशिष्ट अतिथि समाज सेविका सुगंध जैन, अशोक शर्मा, अमित सिंघल और थिएटर गुरु नरेंद्र आहूजा मौजूद रहे। इस दौरान गीता सैनी, दिव्यांशी कटियार, सुनीता अरोरा, आलोक कुमार, मीनाक्षी सैनी, आकाश त्यागी, बिमलेश शर्मा, रीना उपाध्याय, पूजा गोंडयाल, निशा पुंडीर, नेहा सोनकर, सीमा उपाध्याय, अनीता शर्मा, हिमानी त्यागी, सोनिया शर्मा, तनु धीमान, राखी चौहान, अलका सैनी, राधा रानी और सोनिया नरूला आदि उपस्थित रहे।

