कमंद में बनी है गुलदार की दहशत, वन विभाग ने लगाए पांच पिंजरे

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

पौड़ी के कमन्द गांव में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पांच पिंजरे लगाए हैं। इलाके में गुलदार की दहशत के कारण 16 स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। टीम ने अब तक गुलदार का सामना नहीं किया है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

कमंद में बनी है गुलदार की दहशत, वन विभाग ने लगाए पांच पिंजरे

पौड़ी। पौड़ी के गुलदार प्रभावित गांव कमन्द में वन विभाग गश्त कर रहा है। अभी तक टीम को गुलदार दिखाई नहीं दिया है। यहां गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पांच पिंजरे लगाए हैं। बीते शुक्रवार को गुलदार ने हमला कर एक व्यक्ति को मार दिया था। तभी से कमंद, बमठी बुड़ाकोट आदि गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई हैं। शिक्षा विभाग ने आस पास की 16 स्कूलों को बुधवार तक बंद करने के आदेश किए हैं। एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया है कि गुलदार अभी तक दिखाई नहीं दिया है। गुलदार को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही हैं।

ग्रामीणों को सर्तक रहने के लिए कहा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।