गोपेश्वर में गुलदार ने हमला कर महिला को किया घायल

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

गोपेश्वर के पाडुली गांव के निकट एक महिला प्रियंका देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। वह जंगल में घास लेने गई थीं। हमले में उनके हाथ पर गहरे पंजों के निशान आए हैं। घायल महिला ने सूझबूझ से गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

गोपेश्वर में गुलदार ने हमला कर महिला को किया घायल

गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के पाडुली गांव के निकट जंगल में घास लेने गयी एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। मंगलवार सुबह चारा-पत्ती लेने जंगल गई महिला प्रियंका देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ पर बाघ के पंजों के गहरे निशान आए हैं। घायल अवस्था में भी उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए मोबाइल फोन से गांव में सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और करीब 5 से 6 टांके लगाए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।