डोभा में गुलदार हमला: दूसरे दिन भी ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ धरना जारी
डोभा गांव में एक नेपाली महिला पर गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के पास वन विभाग के खिलाफ धरना दिया, आरोप लगाते हुए कि वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने नियमित गश्त बढ़ाने और घायल महिला के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
पौड़ी। विकासखंड क्षेत्र के डोभा गांव में नेपाली मूल की एक महिला पर गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।उआक्रोशित ग्रामीणों का मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय के समीप वन विभाग के खिलाफ धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि गांव के आसपास देर शाम और सुबह के समय दहशत बनी रहती है, जिससे महिलाएं और बच्चे भय के साये में हैं।
धरना दे रहे ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और हमले में घायल महिला के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग दोहराई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



