बालमाणा में गुलदार नही हो पाया पिंजरे में कैद

Mar 14, 2026 03:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

पौड़ी के कोट ब्लाक के बालमाणा में एक राज मिस्त्री को गुलदार द्वारा मार डालने के बाद दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने इलाके में डेरा डाल रखा है, लेकिन गुलदार की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। आसपास के गांवों में भी भय का माहौल है और लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

बालमाणा में गुलदार नही हो पाया पिंजरे में कैद

पौड़ी। कोट ब्लाक के बालमाणा में मंगलवार को एक राज मिस्त्री को गुलदार के निवाला बनाये जाने के बाद दहशत बनी हुई है। बीते मंगलवार से वन विभाग की टीम ने यहां डेरा डाल हुआ है। अभी तक गुलदार ट्रैपिंग कैमरों में नही आया। जिससे उसकी लोकेशन का पता नही लग पा रहा है। गुलदार के इस हमले के बाद आसपास के गांवो में भी गुलदार की दहशत हैं। लोगों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। हमले के बाद यहा विभागीय शूटर और टीम भी तैनात हैं। गुलदार की लोकेशन के लिए यहां ट्रेप केमेरे भी लगाए गए हैं।

डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि टीम चौबीस घंटे गश्त पर हैं। यहा 4 पिंजरे भी गुलदार को कैद करने के लिए लगाए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।