ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनVIDEO : त्रिपुरा में हिंसक घटनाओं के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन, भाजपा पर साधा निशाना

VIDEO : त्रिपुरा में हिंसक घटनाओं के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन, भाजपा पर साधा निशाना

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद हो रही हिंसक घटनाओं पर वामदलों ने विरोध जताया है। देहरादून में वामपंथियों ने बुधवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। आरोप लगाया कि त्रिपुरा में हुई...

VIDEO : त्रिपुरा में हिंसक घटनाओं के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन, भाजपा पर साधा निशाना
देहरादून, लाइव हिन्दुस्तानThu, 08 Mar 2018 06:54 AM
ऐप पर पढ़ें

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद हो रही हिंसक घटनाओं पर वामदलों ने विरोध जताया है। देहरादून में वामपंथियों ने बुधवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। आरोप लगाया कि त्रिपुरा में हुई घटनाओं के लिए भाजपा और आएसएस के कार्यकर्ता जिम्मेदार हैं। 

दीनदयाल पार्क में बुधवार को बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां पार्क किनारे धरना प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र की नीतियों के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी भी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में सीपीआई, सीपीआईएम और सीपीएमएल के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में सीपीआई के राज्य सचिव समर भंडारी, सीपीआईएम के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी, सीपीएमएल के अतुल सती, जीत सिंह, सुरेंद्र सजवाण, अनंत आकाश, गिरधर पंडित, होशियार सिंह, एसएस रजवार, लेखराज, माला गुरुंग, शेर सिंह राणा, भगवंत सिंह, विक्रम पुंडीर, ताजवर सिंह, राजेंद्र पुरोहित, शिव प्रसाद देवली आदि मौजूद रहे।

त्रिपुरा हिंसा पर जताई नाराजगी 

पौड़ी। त्रिपुरा में महान क्रांतिकारी लेनिन की मूर्ति ढहाने पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने नाराजगी जताते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया कि त्रिपुरा में आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता सीपीएम कार्यालयों के साथ ही कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। त्रिपुरा में हिंसा कर भाजपाई लोकतांत्रिक मूल्यों को धता बताकर हमले कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने राष्ट्रपति से जल्द ही इस ओर उचित कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन में पार्टी के जिला सचिव सुरेंद्र रावत, देवानंद नौटियाल, प्रेम सिंह गुसाईं, वीरेंद्र नेगी, ऋषि कुमार, महावीर सिंह रावत आदि के नाम थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें