वकील के दफ्तर का ताला तोड़कर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Apr 08, 2026 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र में एक वकील के कार्यालय के ऊपर बने आवासीय कमरे में चोर ने ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। चोर ने सीसीटीवी में कैद होकर चार ताले तोड़े और 30-35 हजार रुपये नकद, एक सिल्वर घड़ी और एक भूरे रंग की जैकेट चुरा ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वकील के दफ्तर का ताला तोड़कर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के ईदगाह ब्लॉक में एक वकील के कार्यालय के ऊपर बने आवासीय कमरे का ताला तोड़कर चोर ने नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। कैंट कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईदगाह ब्लॉक-तीन निवासी अधिवक्ता चंद्रमोहन इस्सर ने पुलिस को बताया कि उनके कार्यालय के प्रथम तल पर दो कमरों में उनके पुत्र रहते हैं। बीते चार अप्रैल की रात उनका बेटा दोस्तों के साथ मसूरी गया हुआ था, जिसके चलते ताले लगे थे। सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग के अनुसार देर रात करीब 2:34 बजे एक व्यक्ति हाथ में लोहे की रॉड लेकर दीवार फांदकर परिसर में घुसा।

उसने सीढ़ियों और कमरों के कुल चार ताले तोड़े। इसके बाद चोर ने कमरों का सामान खंगाला और वहां रखे 30-35 हजार रुपये नकद, एक कीमती सिल्वर रंग की घड़ी और एक भूरे रंग की लेदर जैकेट चोरी कर ली। इसके बाद चोरी जैकेट पहनकर चोर फरार हो गया। अगले दिन दोपहर दफ्तर पहुंचने पर अधिवक्ता को टूटे ताले देखकर घटना का पता चला। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।