शहीद स्मारक पर अधिवक्ता के साथ मारपीट, हेलमेट से हमला

Mar 14, 2026 03:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में शहीद स्मारक परिसर में एक अधिवक्ता तुषार प्रजापति पर हमला हुआ। उन्हें हेलमेट और लात-घूंसों से गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर पहले भी उनके खिलाफ तीन लाख रुपये की अवैध वसूली के लिए दबाव बना रहे थे। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

शहीद स्मारक पर अधिवक्ता के साथ मारपीट, हेलमेट से हमला

देहरादून। शहीद स्मारक परिसर में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित अधिवक्ता तुषार प्रजापति की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने बालावाला निवासी अभिषेक शर्मा, नवीन नेगी और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार, 16 फरवरी की शाम जब वह अपने वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ स्मारक पर थे, तब आरोपियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने हेलमेट और लात-घूंसों से उन पर वार किए, जिससे उनके सिर, चेहरे और पसली में गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि अभियुक्त पहले भी तीन लाख रुपये की अवैध वसूली के लिए उन पर दबाव बना रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान ने बताया कि पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।