रुड़की में कवि राम शंकर सिंह की पुस्तक सुभाषित सतसई का लोकार्पण

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

रुड़की में संस्कार भारती महानगर के कोषाध्यक्ष राम शंकर सिंह की पुस्तक 'सुभाषित सतसई' का लोकार्पण लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आनन्द भारद्वाज ने की। दीप जलाकर और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कई साहित्यिक अतिथियों ने भाग लिया।

रुड़की में कवि राम शंकर सिंह की पुस्तक सुभाषित सतसई का लोकार्पण

रुड़की। संस्कार भारती महानगर रुड़की के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ कवि राम शंकर सिंह की पुस्तक ‘सुभाषित सतसई’ (दोहा संग्रह) का लोकार्पण लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के सभागार में हुआ। कार्यक्रम संस्कार भारती उत्तराखंड साहित्य विभाग एवं महानगर रुड़की इकाई के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आनन्द भारद्वाज ने कीकार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर, छात्रा नंदिनी अवस्थी की सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया और पुस्तक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण सुकुमार, हरिप्रकाश शर्मा ‘खामोश’, डॉ. अनिल शर्मा, किसलय क्रांतिकारी, मनीष श्रीवास्तव, प्रांत संयोजक डॉ. राजकुमार उपाध्याय शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।