सीमा विवाद सुलझाने को फिर शुरू हुआ सीमांकन कार्य
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनउत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर चल रहे भूमि विवाद को सुलझाने के लिए तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने सीमांकन की प्रक्रिया शुरू की है और जमीन की पैमाइश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष सीमांकन से विवाद का स्थायी समाधान किया जाएगा।
रुड़की। लक्सर में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर चल रहे भूमि विवाद को सुलझाने के लिए दोनों राज्यों की तहसील प्रशासन की टीम एक बार फिर मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सीमांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान राजस्व विभाग की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष सीमांकन कर विवाद का स्थायी समाधान किया जाएगा, जिससे दोनों पक्षों में चल रहा तनाव समाप्त हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


